Skip to main content

4thnation

मोर आवास मोर अधिकार : आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में नवागढ़ विधानसभा से होंगे हजारों कार्यकर्ता शामिल

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। मोर आवास मोर अधिकार को लेकर 15 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव की कार्ययोजना को लेकर शनिवार को भाजपा ने नवागढ़ विधानसभा में वाल पेंटिंग अभियान अभियान चला रही है।इसके साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया।

जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि यह भाजपा का कांग्रेस सरकार के विरोध में होने वाला बड़ा आंदोलन है। इसलिए अधिक संख्या में कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे। विधानसभा घेराव की तैयारी सभी को करना है। लोगों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता के बारे में बताना है। नवागढ़ विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं हितग्राही इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि भूपेश बघेल गरीबों का आवास छीनकर बैठे हैं और आवास योजना में हिस्सेदारी करने की बजाय निराधार बातें करते हैं। हम नवागढ़ मण्डल से आवासहीन परिवारों को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे हैं, मुख्यमंत्री को जितना पहरा लगाना है वे लगा ले।
महिला मोर्चा महामंत्री मधु राय कर रही वाल पेंटिंग
इसी तरह महिला मोर्चा की कमान नवागढ़ विधानसभा में महामंत्री मधु राय ने थामी हुई है। 15 मार्च को पीएम आवास के मुद्दे पर विधानसभा घेराव के प्रचार में मधु राय दिनरात जुटी। वे महिला कार्यकर्ताओं की टोली के साथ विधानसभा के तीनों मंडलो में वाल पेटिंग भी कर रही है। उन्होंने भूपेश सरकार के खिलाफ गांवों और शहर के वार्ड में वॉल पेटिंग किया। मधु राय ने कहा कि विधानसभा के तीनों मंडल से सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता इस आंदोलन का हिस्सा बनेगी।