Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 04 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा से सौजन्य भेंट की और उन्हें सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुनेजा की दीर्घकालिक पुलिस सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री अशोक जुनेजा ने अपनी सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को और अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।


साधारण समारोह में शामिल थे अधिकारी

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार, और मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत भी उपस्थित थे।