Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ओणम की दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से मलयाली समुदाय के लोगों को ओणम पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ओणम केरल राज्य का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे छत्तीसगढ़ में भी मलयाली समुदाय के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यह त्योहार अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है और हमारे जीवन में प्रकृति की भूमिका और किसानों की मेहनत को महत्व देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि ओणम का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए और समाज में सद्भाव और भाईचारा बढ़ाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार लोगों को एकजुट करेगा और समृद्धि का संदेश फैलाएगा।