Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रजक समाज प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, बिलासपुर सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण

रायपुर, 04 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रजक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने आगामी 20 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने रजक समाज के युवाओं के उत्थान, कौशल विकास, और रोजगार के अवसरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। साथ ही समाज के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहलों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रजक समाज की एकजुटता, सामाजिक योगदान और प्रगतिशील सोच की सराहना करते हुए सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के युवाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद रजक सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।