Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज की सौजन्य मुलाकात, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को सीएम हाउस में सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सद्गुरु को शाल और श्रीफल भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान दोनों ने सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में इन परंपराओं को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु-संतों और मनीषियों के मार्गदर्शन से सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन से राज्य में सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगी।