Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ट्रेन यात्रा: सहजता और सरलता ने जीता यात्रियों का दिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से बिलासपुर की यात्रा ट्रेन में आम यात्रियों के बीच रहकर की। उनकी इस सहज और सरल यात्रा ने यात्रियों का दिल जीत लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सरकार की योजनाओं पर उनकी राय जानी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों से सीधे संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को समझना है।

यात्रियों से आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री ने 65 वर्षीय रेखा पाली से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा का उल्लेख किया। रेखा ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने भिलाई से जबलपुर की यात्रा कर रहीं 45 वर्षीय शिखा से भी बातचीत की और उन्हें महतारी वंदन योजना की जानकारी दी।

समायरा के साथ रोचक संवाद

मुख्यमंत्री की इस यात्रा का सबसे रोचक पल तब आया जब उन्होंने 4 वर्षीय समायरा से बातचीत की। समायरा को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दिया और उसके साथ ढेर सारी बातें कीं। समायरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उसे ऑटोग्राफ भी दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यात्रियों के लिए यादगार पल

यात्रा में शामिल अन्य यात्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की सहजता और उनकी योजनाओं के प्रति समर्पण ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उनकी यह यात्रा सभी के लिए यादगार बन गई।