Skip to main content

4thnation

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अमरूद का पौधरोपण किया

जशपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकासखंड के भींजपुर आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंची। वहां उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अमरूद का पौधरोपण किया।

केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना है। इस अभियान के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें और अपने घर, आसपास के क्षेत्र, गांव, शहर और जंगलों को हरा-भरा बनाएं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भींजपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली और आंगनबाड़ी केंद्र को समय पर खोलने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करता है। सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।