Skip to main content

4thnation

महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं, छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार

प्रयागराज: महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के सेक्टर 6 में स्थित है, जो बघाड़ा थाना मेला के पास है। श्रद्धालुओं के लिए लक्ष्मी द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

यहां आने वाले श्रद्धालु निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयाग से आ सकते हैं। सड़क या हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालु इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रास्ते दारागंज होते हुए पुराना लोहे का यमुना ब्रिज क्रॉस कर यहां पहुंच सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के लोगों के लिए ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यह पवेलियन राज्य के श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है ताकि वे महाकुंभ में अपनी आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर सकें।