Skip to main content

4thnation

मंत्रियों का बदला जिलों का प्रभार, टीएस सिंहदेव होंगे बेमेतरा व कबीरधाम के प्रभारी मंत्री

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मंत्रियों के जिलों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। आज देर शाम यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। बता दें कि मंत्रियों के प्रभार बदलने का विशेषाधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है और काफी समय से फेरबदल की संभावना जताई जा रही थी।

जारी आदेश के अनुसार ताम्रध्वज साहू की जगह जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर जिले का प्रभार संभालेंगे। बदले प्रभार के तहत अब टीएस सिंहदेव बेमेतरा व कबीरधाम, ताम्रध्वज साहू महासमुंद व कोरिया, रविन्द्र चौबे यथावत रायपुर, प्रेमसाय सिंह रायगढ़ और कोरबा, मोहम्मद अकबर दुर्ग, कवासी लखमा बस्तर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा बीजापुर कोंडागांव नारायणपुर के प्रभारी होंगे। वहीं शिव डहरिया सरगुजा बलरामपुर रामानुंंजगंज सूरजपुर  तथा अनिला भेडिया कांकेर व धमतरी, गुरू रुद्रकुमार मुंगेली व सुकमा, जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर जांजगीर गौरेला पेंड्रा मरवाही, उमेश पटेल बलौदाबाजार बालोद जशपुर तथा अमरजीत भगत राजनांदगांव व गरियाबंद के प्रभारी मंत्री होंगे।