Skip to main content

4thnation

भाजपा ने सुरेन्द्र पाटनी को जिला पंचायत चुनाव का प्रभारी बनाया

फिंगेश्वर, 3 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला पंचायत चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र पाटनी को जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा की शानदार जीत के बाद बड़ी जिम्मेदारी

Screenshot 2025 03 03 150804

हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनावों में भाजपा ने 11 में से 7 सीटों पर जीत का दावा किया है। अब पार्टी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए रणनीति तैयार कर रही है।

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां गरियाबंद जिले में 6 में से 4 निकायों में पूर्ण बहुमत और शेष 2 निकायों में पार्षदों की संख्या में जबरदस्त बढ़त हासिल की।

सुरेन्द्र पाटनी के नेतृत्व में इस शानदार सफलता के बाद, पार्टी ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाइयों का सिलसिला जारी

सुरेन्द्र पाटनी की इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पाटनी को बधाई दी।