Skip to main content

4thnation

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का दौरा: पाटन, पंडित दीनदयाल और चंडी शीतल मंडल में बड़ी बैठक!

दुर्ग, 7 मई 2025: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का संगठनात्मक दौरा आगामी 8 मई 2025 को पाटन मंडल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल और चंडी शीतल मंडल में आयोजित किया जाएगा। यह बैठकें सुबह 11:00 बजे पाटन रेस्ट हाउस, शाम 4:00 बजे दुर्ग शहर विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के आशीष इन्फोटेक में और शाम 6:00 बजे चंडी शीतल मंडल के पटेल भवन उरला में आयोजित की जाएंगी।

इन बैठकों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, निगम और जिला भाजपा के कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य, पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, और भाजपा समर्थित सरपंचों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बैठक में संगठन के कार्यों, आगामी योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इस बैठक के आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और बैठक को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।