Skip to main content

4thnation

बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत का पाटन को मिला पुरस्कार : राजकोट में किया गया सम्मानित

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। गुजरात के राजकोट में नगर पंचायत पाटन को बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अंतर्गत पूरे देश में तीसरा 3 स्थान प्राप्त हुआ। नगर पंचायत पाटन को इंडियन हाउसिंग अर्बन कॉन्क्लेव 2022 राजकोट गुजरात में केंद्रीय मंत्री हरदीप एस पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज जोशी सचिव आवास ओर शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नगर पंचायत पाटन को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते पुरस्कार वितरण नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, सब इंजीनियर थानेश्वर वर्मा, सी एल टी सी शैलेश मिश्रा द्वारा केन्द्रीय मंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया गया।