Skip to main content

4thnation

बुद्ध जयंती पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

रायपुर, 01 जून 2025। बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को कोंडागांव जिले के ऐतिहासिक भोंगापाल चैत्य में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से बोधगया से पधारे बौद्ध साधु—भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम—द्वारा बुद्धम शरणम गच्छामि मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। वातावरण मंत्रोच्चार और भक्ति से पूरी तरह भावविभोर हो उठा।

गौरतलब है कि भोंगापाल छठी शताब्दी का प्राचीन चैत्य है, जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है। यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है।

इस अवसर पर केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना, एसपी श्री वाय अक्षय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबी उपस्थित रहे।