Skip to main content

4thnation

बिलासपुर पुलिस ने प्रारंभ किया अभियान अनुभूति, की जा रही कोरोना संक्रमितों की मदद

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बिलासपुर पुलिस द्वारा अभियान अनुभूति की शुरुआत की गई है। एसपी प्रशांत अग्रवाल के नेतृतव में प्रारंभ इस अभियान के माध्यम से कोरोना मरीजों की हौसला अफजाई के साथ उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति किए जाने का प्रयास महकमें द्वारा किया जा रहा है।
एएसपी रोहित झा ने बताया कि अभियान अनुभूति के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमित नागरिकों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। साथ ही उन्हें कॉविड संक्रमण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है। इसके अलावा उनकी आवश्यकताओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी एवं आवश्यकता को उचित स्तर पर पूर्ण किए जाने का प्रयास भी पुलिस विभाग कर रहा है ।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 पॉजिटिव लोगों से बात कर उन्हें इस बीमारी से लड़ने हेतु प्रोत्साहित करना है, ताकि वे दृढ़ता पूर्वक जानकारी के साथ इस बीमारी से लड़े और ठीक होकर और लोगों को भी प्रेरित कर सकें । 23 अप्रैल से प्रारम्भ इस अभियान के माध्यम से लगभग 1000 से अधिक  नागरिकों एवं पुलिस एवं शहीद परिवार के लगभग 150 से अधिक संक्रमित लोगों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया है।