Skip to main content

4thnation

बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके जीवन और उपदेशों को याद करते हुए कहा कि बाबा जी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का प्रेरक संदेश देकर समाज में समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उनके उपदेश न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी और मानवीय गुणों के विकास व नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का मार्ग दिखाया।

श्री साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन दर्शन आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने मानवता को एक नई दिशा दी और सामाजिक एकता को मजबूत किया। मुख्यमंत्री ने बाबा जी के आदर्शों को अपनाने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।