Skip to main content

4thnation

प्लेसमेंट कैम्प : बेमेतरा जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जिला रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 4 सितंबर को होगा आयोजन

बेमेतरा (छत्तीसगढ़) अजीत राजपूत। बेमेतरा जिले के युवाओं के लिए प्रशासन की पहल पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प जिला मार्ग दर्शन केंद्र में 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा, जिला कार्यालय परिसर रुम न. 65 में 04 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से दोप. 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता NAVKISAN BIO PLANT PVT LTD BILASPUR द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पद, योग्यता 10वीं, 12वीं वेतनमान 8500-15000 आयु 20 से 35, स्थल बेमेतरा जिला हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है।

यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा में 04 सितम्बर 2023 सोमवार को समय 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक उपस्थित हो सकते है।