Skip to main content

4thnation

पुलिस इंस्पेक्टर अंबर सिंह भारद्वाज ने कनाडा में किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन, कराटे में हासिल किया गोल्ड व सिल्वर मेडल

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कनाडा में छत्तीसगढ़ के पुलिस इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। कनाडा में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम का आयोजन किया गया था। जहां बेमेतरा सिटी कोतवाली में रहे तत्कालीन टीआई अंबर सिंह भरद्वाज ने कराटे में गोल्ड मेडल जीता। साथ ही कराटे की दूसरी कैटेगरी में भी उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वर्तमान में इंस्पेक्टर अंबर सिंह का स्थानांतरण दुर्ग जिले में कर दिया गया है।

अंबर सिंह बेमेतरा से स्थानांतरण पर दुर्ग में आए पुलिस इंस्पेक्टर हैं। जिनका चयन अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली की ओर से किया गया था। छत्तीसगढ़ से वह एकमात्र खिलाड़ी थे। जिन्होंने 1 अगस्त को विन्नीपेग शहर के आरबीसी स्टेडियम में फ्रांस के खिलाड़ी को हराया है। 2 मेडल जीतने पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें बधाई दी गई।

अंबर सिंह का चयन 85 किलोग्राम (ओवर) इवेंट के लिए हुआ था। इससे पहले भी वे 12 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही 7 पदक भी प्राप्त कर चुके हैं।

अंबर सिंह को राज्य सरकार की तरफ से 2006 में शहीद कौशल यादव, 2012 में शहीद राजीव पांडे पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 2014 में गुंडाधुर पुरस्कार से भी वे सम्मानित हुए हैं। निरीक्षक अंबर सिंह राष्ट्रीय स्पर्धाओं में 20 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं।

Picsart 23 08 02 21 09 38 076

अंबर सिंह ने दिल्ली में 16 जून से 25 जुलाई तक प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग ली थी। इस प्रतियोगिता में देश से कुल 138 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसमें छतीसगढ़ पुलिस से अंबर सिंह एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स का प्रतिनिधित्व किया।