Skip to main content

4thnation

निजी अस्पतालों में शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत कोरोना इलाज की दरें निर्धारित

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राज्य शासन द्वारा कोविड उपचार की अनुमति प्राप्त प्राइवेट अस्पताल जो कि डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत भी है, ऐसे समस्त अस्पतालों में कोविड उपचार की दर संबंधी आदेश जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल जारी आदेश के अनुसार इस योजना के तहत प्रतिदिन के मान से जनरल वॉर्ड हेतु 2000 रु, एचडीयू (ऑक्सीजन के साथ) 5500 रु, आईसीयू (बिना वेंटिलेटर के) 7000 रु और आईसीयू (वेंटिलेटर के साथ) 9000 रुपए निर्धारित की गई हैं। आरटी पीसीआर की दर 550 रु. रखी गई है। उपरोक्त पैकेज दर की परिभाषा एबी – पीएमजेवाई 2.0 गाइडलाइन के अनुसार होगी। सीटी स्कैन की जांच पर विषेष परिस्थिति में प्रतिबंध हटाया जाता है जिससे कोविड 19 महामारी के दौरान भर्ती मरीज को इसकी सुविधा मिल सके।
बता दें कि इसके पूर्व विभाग ने 12 अप्रैल को निजी अस्पतालों में उक्त योजनाओं के तहत पंजीकृत लोगों के लिए 20 प्रतिषत बिस्तर आरक्षित करने के आदेश जारी किए थे।