Skip to main content

4thnation

दुर्ग शनिचरी मार्केट में भीषण आग, दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

दुर्ग, 16 मार्च 2025: बीती रात लगभग दो बजे दुर्ग के शनिचरी मार्केट ब्राह्मण पारा में तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग की 4 दमकल गाड़ियाँ तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर बहादुरी से आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर मौजूद अग्निशमन दल ने पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य किया और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, और पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

अग्निशमन दल की तत्परता:
इस राहत कार्य में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में अग्निशमन प्रभारी रूपराम टंडन और प्रवीण बारा के नेतृत्व में एक सशक्त टीम बनाई गई, जिसने समय पर आग पर नियंत्रण पाया।

इस अभियान में दल प्रभारी भगवती बंजारे, शरद मेंश्राम, घनश्याम यादव सहित कई फायरमैन – उमाशंकर, नरोत्तम टंडन, संतोष मढ़रिया, राम सिंह, योगेश्वर, शारदा प्रसाद, राजू लाल, हीरामन, अवतार सिंह, रमेश साहू ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।

दमकल विभाग की तत्परता और बहादुरी की वजह से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दुकानों में लगी आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया।