Skip to main content

4thnation

दुर्ग में मासूम के साथ दुराचार और हत्या से आक्रोश, कांग्रेस ने सीएम का किया पुतला दहन

दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार और हत्या की दर्दनाक घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया है। महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है।

इसी कड़ी में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और राज्य की लचर कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के पटेल चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। कांग्रेस जनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री से इस्तीफे की भी मांग की।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गया पटेल, राजेंद्र साहू, धीरज बकलीवाल, आर. एन. वर्मा, संदीप वोरा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, बृजमोहन तिवारी, राजेश यादव, प्रेमलता साहू, संजय कोहले, अयूब खान, अभिषेक शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, मोहित वालदे, सौरभ ताम्रकार, ज्ञानू बांगड़े, रोहित ताम्रकार, वरुण केवलतानी, आनंद कपूर ताम्रकार, शशांक सनी साहू, विनीश साहू, शाश्वत पांडे, कृष्ण यादव, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, इंद्रपाल भाटिया, अली असगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है, तो सरकार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की गिरती कानून-व्यवस्था की गंभीर तस्वीर है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।