Skip to main content

4thnation

दुर्ग जिले को मिले 6 पुलिस इंस्पेक्टर, डीजीपी ने जारी किया तबादला आदेश

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 6 नए पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती दुर्ग जिले में कई गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डीएम अवस्थी द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार महेश धुव्र की बलौदाबाजार से दुर्ग, गौरव पांडेय की विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर से दुर्ग, संतोष मिश्रा की धमतरी से दुर्ग, विजय कुमार चौधरी की बलौदाबाजार से दुर्ग, दुर्गेश शर्मा की कोरबा से दुर्ग और मनोज प्रजापति की सरगुजा (अंबिकापुर) से दुर्ग नवीन पदस्थापना की गई हैं।