Skip to main content

4thnation

दिव्यांगजनों के लिए यूनिक आईडी कार्ड पंजीयन के लिए बलौदाबाजार में आयोजित किया गया शिविर का आयोजन

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत पंचायत भवन लटुवा में मोहतरा, ढाबाडीह,झोंका, शुक्लाभाठा के दिव्यांगजनों का यूनिक आई डी कार्ड  यूनिक डी आई डी कार्ड एवं भारत माता वाहिनी समूह का पंजीयन करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें 85 हितग्राही उपस्थित हुए थे।य जिनमें 5 दिव्यांगजनों छडी, 02 दिव्यांग को ट्रायसायकल, 01 दिव्यांग को स्मार्टकेन छडी का वितरण किया गया एवं 25 दिव्यांगजनों का यूनिक आई डी कार्ड हेतु पंजीयन कर फार्म भरा गया। ग्राम शुक्लाभाठा और झोंका के भारत माता वाहिनी समूह का पंजीयन किया गया। शिविर में भारत माता वाहिनी समूह को विभागीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी। उक्त शिविर में उप संचालक समाज कल्याण अरविंद गेड़ाम सहित सभी पंचायत सचिव एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।