Skip to main content

4thnation

टीएस सिंहदेव होंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम, कांग्रेस हाइकमान ने दी मंजूरी

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम होंगे। बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बुधवार को दिल्ली में दिनभर चली कांग्रेस की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा हैं तैयार हम। महाराजा साहब को बधाई। इस फैसले के बाद से सिंहदेव के समर्थकों में जश्न का माहौल है। अंबिकापुर में कार्यकर्ता मिठाई बांट रहे हैं।

Picsart 23 06 28 22 39 56 623

कांग्रेस के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाज बंपर जीत के बाद टीएस सिंहदेव से मुख्यमंत्री पद की रेस में भूपेश बघेल आगे निकल गए और इस समय ढाई-ढाई साल के फार्मूले की भी बात कही जा रही थी। लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं दिखा जबकि टीएस सिंहदेव इस उम्मीद में थे कि उनको मुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा।