Skip to main content

4thnation

जिसके भरोसे भाजपा तीन बार सत्ता में आई, उससे हम तुलना नहीं कर सकते, कल जारी होगी कांग्रेस की पहली सूची : भूपेश बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीन विधानसभा के संकल्प शिविर में रवाना होने से पहले रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में कहा कि कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। कल ही कांग्रेस की पहली सूची आएगी। पहले चरण के लिए सूची जारी होगी। राजनांदगांव में मजबूत प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा तब करती है जब लिस्ट जारी होती है। लिस्ट जारी होगी तो पता चल जाएगा कि रमन सिंह के सामने कौन होगा। 

अमित शाह के राजनांदगांव दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कहा कि पिछली बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आए थे। अब अमित शाह आएंगे की नहीं ये अभी कहा नहीं जा सकता। यहां पर भाजपा नहीं लड़ रही है। रमन सिंह और उनकी टीम लड़ रही है। टिकट वितरण में रमन सिंह की ही चल रही है और जनता उनको जान चुकी है।

सांसद रविशंकर प्रसाद के अजीत जोगी और मुख्यमंत्री की तुलना पर कहा कि रविशंकर प्रसाद वकील है, वो तर्क-वितर्क करते रहते हैं। आरोप लगाया कि जिस अजीत जोगी के भरोसे भाजपा 3 बार सत्ता में आई। उससे हम तुलना नहीं कर सकते। जोगी को जैसे ही बाहर किए कांग्रेस सत्ता में आई। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। ट्रेन रद्द हो रही है ये बेहद दुर्भाग्यजनक है। अब तक 4 सौ ट्रेन रद्द हो चुकी हैं। यात्री बहुत परेशान हैं। पहले ट्रेनों की जानकारी दी जाती थी। अब ऐसा नहीं हो रहा है। बार-बार कहने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। 9 सांसद हैं भाजपा के वो भी कुछ नहीं कर रहे हैं। आम जनता की जेब में भरी बोझ पड़ रहा है।