4thnation

छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में विधानसभावार महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत चिंगरी, भिलाई नगर विधानसभा के खुर्सीपार वार्ड क्रमांक 45, और पाटन विधानसभा के खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन में यह सम्मेलन संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत चिंगरी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने महिलाओं को समर्पित इस कार्यक्रम में कहा कि हमारे देश में नारी को विशेष सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर उनकी आत्मनिर्भरता तक हर चरण में सहायता प्रदान कर रही है।

सम्मेलन के मुख्य आकर्षण

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और पर्यवेक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश ‘‘विष्णु के पातिर’’ वितरित किया गया।
  • लाभार्थी महिलाओं ने योजना से मिली सहायता के अनुभव साझा किए।
  • स्व सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में स्थानीय व्यंजनों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी।
  • आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने गतिविधियों का प्रदर्शन किया और खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों और अधिकारियों ने महतारी वंदन योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लाभार्थी महिलाओं ने योजनाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।