Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, 10 सीटों पर विजय सुनिश्चित – सीएम विष्णुदेव

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने घोषणा की है कि बीजेपी ने 10 सीटों पर बढ़त बना ली है। उन्होंने बताया कि 10 सीटों पर बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो चुकी है और एक अन्य सीट पर भी मतगणना जारी है, जहां जीत की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास जताया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नौतपा की तपती गर्मी में भी लगातार मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ता प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर परिश्रम किया और छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।