Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों की बरसात शुरू : स्कूल शिक्षा विभाग ने निकाला 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती का विज्ञापन

Picsart 23 05 04 20 21 48 835

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक को हटा दिया है। इसके साथ ही आरक्षण के आधार पर भर्ती और प्रमोशन के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। वहीं 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक और 432 व्याख्याता के पदों पर भी सीधी भर्ती होगी। इसे लेकर युवा 6 मई से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से परीक्षा ली जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 

आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) की वेबसाईट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर 06 मई 2023 को प्रातः 10 बजे से ऑनलाईन भरे जा सकेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए परीक्षा व्यापम द्वारा ली जाएगी। जिसकी तिथि व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बस्तर एवं सरगुजा संभाग में 12 हजार 489 शिक्षकों की पदों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्याख्याता के रिक्त 432 ई और टी संवर्ग में वाणिज्य विषय के 66, गणित के 147 और भौतिकी विषय के 219 पद शामिल हैं।

संचालक लोक शिक्षक संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पदों की आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम पदों का आरक्षण संबंधी विस्तृत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकरी https://vyapam.cgstate.gov.in/ एवं https://eduportal.cg.gov.in/ पर विस्तृत विज्ञापन देखे जा सकते हैं।