Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ में आज किसानों को समृद्ध करने, संस्कृति को संरक्षित रखते हुए हर वर्ग के हित में हो रहे काम : सीएम बघेल

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिले के पाटन विकासखण्ड में ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नागरिकों को अनेक सौगातें दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि राजीव जी का कहना था कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी, हमने इस विचार को साकार करने का काम किया। आज छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध हो रहे हैं। हर वर्ग के हित में काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कोरोना काल में जहां रोजी, रोटी का संकट था , हमने मजदूरों को काम दिया, कोरोना में लाखों परिवारों को पैसे मिले। किसानों के लिए लगातार काम कर रहे हैं। रकबा बढ़ गया, उत्पादन बढ़ गया। कृषि की ओर लोगों की रुचि आ रही है। आज इस सम्मेलन में विभिन्न तरह की न्याय योजनाओं के लाभार्थियों को 2 हजार 28 करोड़ 92 लाख रूपए का वितरण किया गया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अच्छा काम हो रहा है। युवा जुड़कर काम कर रहे है। किसानों की आय दो-गुनी हो गई है, महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। राशनकार्ड सभी का बन गया है।

Picsart 23 05 21 22 03 53 942

उन्होंने बताया “भरोसे के सम्मेलन” सबसे पहले मुंगेली जिले के सरगांव में 25 मार्च को हुआ। जहां सभी लोग थे, लाखों की तादाद में किसान, मजदूर, नौजवान वहां पहुंचे थे। आज भी सभी आए हैं, आप सभी का स्वागत। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी ने देश का नेतृत्व किया, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सबसे नौजवान प्रधानमंत्री रहे, देश की सेवा में पूरा जीवन और अखण्डता के लिए अपनी जान गंवा दी। उन्हें शत शत नमन करता हूं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा के लिए काम करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, आदिवासी परब सम्मान निधि से आदिवासियों की परंपरा को बढ़ावा मिल रहा है। हम किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों के खाते में 02 हजार 28 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। हमने 72 लाख से अधिक राशन कार्ड बनाए। बिजली बिल हाफ योजना से आमजन को लाभान्वित कर रहे हैं। 65 प्रकार से अधिक लघुवनोपजों की खरीदी हो रही है। नरवा के माध्यम से पानी रोककर जंगल को हराभरा कर रहे है, गौठान के जरिये गौ माता की सेवा कर रहे हैं।

नगर सैनिकों, कोटवारों और पटेलों का मानदेय बढ़ाकर उन्हें सम्मान दिया है। रीपा में नौजवानों को रोजगार देने के साथ साथ वाई-फाई भी शरू किया। धरती माता की सेवा के साथ साथ हम किसानों की सेवा भी कर रहे है। महात्मा गांधी के नाम से सांकरा में हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी बनाकर कृषि उन्नतिकरण की दिशा में कार्य कर रहे है।

Picsart 23 05 21 22 11 59 848

मुख्यमंत्री बघेल के प्रयासों से हर प्रदेशवासी के चेहरे पर पर दिख रही मुस्कान : कुमारी शैलजा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने मुख्यमंत्री बघेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हर एक प्रदेशवासी के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री हर किसी से मिलते हैं, सबसे बात करते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता का जुड़ाव मुख्यमंत्री भूपेश जी से सहज ही दिखता है।उन्होंने कहा कि हमने जो कहा वो करके दिखाया है, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों को न्याय मिला। हमारी सरकार ने साढ़े 4 साल में बहुत अच्छा काम किया है, हर वर्ग में खुशी है। युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।