Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौत

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा राजपुर-कुसमी मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार एसयूवी (स्कॉर्पियो) सड़क छोड़कर खेत में बनी एक गहरी डबरी में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि हादसा रात करीब 8.30 बजे हुआ, जब कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम लरीमा से 7 लोग सूरजपुर जा रहे थे। राजपुर-कुसमी मार्ग पर ग्राम लडूवा के पास वाहन अनियंत्रित होकर डबरी में गिर गई। हादसे की गंभीरता इतनी थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके, क्योंकि गिरने के बाद वाहन का ऑटोमेटिक लॉक हो गया था।

मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं, जिनमें संजय मुंडा और उसकी 2 बेटियां चंद्रावती और कृति शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान उदयनाथ (पिता रामेश्वर), मंगलदास (पिता घनश्याम) और भूपेंद्र (पिता हरिलाल) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार, एसडीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से वाहन को डबरी से बाहर निकाला गया।