Skip to main content

4thnation

कल्याण कॉलेज भिलाई में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छात्रों को किया प्रेरित

भिलाई। कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई नगर में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी और सांसद श्री विजय बघेल शामिल हुए। दोनों नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वित्त मंत्री ने साझा की अपनी यादें

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है। उन्होंने छात्रों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मेहनत से आईएएस की तैयारी की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

डिग्री से ज्यादा जरूरी है ज्ञान और कौशल

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि व्यक्तित्व और कौशल का विकास भी है। उन्होंने बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए समझाया कि बिना डिग्री के भी सफलता हासिल की जा सकती है

सांसद विजय बघेल ने पीएचडी धारकों को किया सम्मानित

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में वैशालीनगर विधायक श्री रिकेश सेन, कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।