Skip to main content

4thnation

कलेक्टर ने कहा कोरोना संक्रमण से लडऩे हर स्तर पर हो रहा काम, बढ़ाए जा रहे आक्सीजन युक्त बेड

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। कलेक्टर डॉ. सरवेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा है कि जिला में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए हर दिशा में प्रयास किए जा रहे है। न्यूनतम समय मे अस्पताल में अधिकाधिक ऑक्सिजन बेड उपलब्ध कराए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है। मरीजों की स्थिति के साथ दवा की उपलब्धता, खाने-पीने की सुविधा और साफ सफाई की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्रशासन द्वारा जारी वक्तव्य में बताया गया है कि चन्दूलाल चंद्राकर कोविड हॉस्पिटल का कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज आकस्मिक निरीक्षण किया। बढ़ते मरीजो की संख्या को ध्यान में रखकर यहां आज ही 30 और बेड बढ़ाये गए हैं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने यहां के प्रभारी अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली और इसके आधार पर सुविधाओं में और इजाफा करने कहा। यहां आईसीयू केअर एवं ऑक्सीजन बेड में और विस्तार करने कहा। उन्होंने वेंटिलेटर सपोर्ट की अतिरिक्त व्यवस्था के साथ ही ऑक्सीजन बेड की संख्या भी बढ़ाते रहने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभी उपचार करा रहे मरीजों की संख्याए उनके स्वास्थ्य की स्थितिए रिक्त बेड की संख्याए सामान्य स्थिति के मरीज व क्रिटिकल पेशेंट की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वस्तुस्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। मरीजों का सबसे बेहतर उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मरीजों की बेहतर तरीके से काउंसिलिंग होती रहे। भोजन की व्यवस्था अच्छी बनी रहे ताकि मरीज को रिकवर होने में आसानी हो सके। उन्होंने कहा कि मरीजों के पैरामीटर पर लगातार नजर रखें। उन्हें तबियत में सुधार के संबंध में आश्वस्त करते रहें ताकि उनका मनोबल ऊंचा रह सके। इसके अलावा साफ. सफाई की व्यवस्था की भी उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मरीजों की बेहतरी के लिए जो भी बेहतर किया जा सकता है वो करें, इसके लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।