4thnation

ऋण पुस्तिका बनाने मांगी रकम, शिकायत पर ग्राम रांका का पटवारी निलंबित

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)। जिले के बेरला के ग्राम रांका क्षेत्र के पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पटवारी पर एक किसान से ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर नगदी रकम की मांग करने का आरोप है। यह कार्रवाई बेरला एसडीएम द्वारा की गई है।

बेरला तहसील के अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 19 ग्राम रांका के पटवारी शंकर लाल नेताम के खिलाफ एक किसान ने ऋण पुस्तिका बनाने नगद राशि की मांग करने की शिकायत की गई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को शो-काज नोटिश जारी किया गया था। पटवारी नेताम द्वारा निर्धारित तिथि तक अपने पक्ष मे कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया। जिसके पश्चात पटवारी के निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि मे नेताम का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत किया गया है। इस दौरान उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने चेतावनी दी है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी/अधिकारी यदि किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के काम करने मे हीलाहवाला करता है अथवा राशि की मांग करता है तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।