Skip to main content

4thnation

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही: मध्यप्रदेश निर्मित अवैध मदिरा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 21 अप्रैल 2025: कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी श्री जी.के. भगत तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में, आबकारी विभाग ने आज 21 अप्रैल 2025 को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। विभाग की गश्ती टीम को पोलसाय पारा वार्ड नंबर 27 में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। तत्पश्चात, आबकारी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की सेंट्रो कार (नंबर सीजी 04 एचए 1585) से 150 पाव गोवा मदिरा (फार सेल इन मध्यप्रदेश) जप्त की।

इस मामले में आरोपी सुधाकर बनवासी, जो कि संतरा बाड़ी वार्ड क्र. 26 के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, आरक्षक संदीप तिर्की, चितेश्वरी ध्रुव, गार्ड अमित कुमार पटेल, खोमेंद्र देशमुख और ड्राइवर दुर्गा साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।