Skip to main content

4thnation

आईटीबीपी के जवान को खुद की रायफल से लगी गोली, मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। आईटीबीपी के जवान की आज खुद की राइफल से गोली लगने के कारण मौत हो गई। समझा जा रहा है कि जवान ने आत्महत्या की नियत से स्वंय को गोली मारी है। घटना मानपुर क्षेत्र के बसेली स्थित पुलिस के एक बेस कैम्प की है।

घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजे के आस-पास की है। जानकारी में बताया गया है कि आईटीबीपी केबेस कैम्प में जवान पवन कुमार रोमी (32 वर्ष)  ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से कैम्प में हडक़ंप मच गया और साथी जवान मौके पहुंचे तो पवन घायल अवस्था में वहां गिरा पड़ा था।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जवान को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उसे राजनांदगांव जिला अस्पताल भेजा गया। जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से रायपुर ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि जवान ने खुदकुशी की है या फिर राइफल साफ करने के दौरान हादसा हुआ है, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। इसको लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। जवान के मूल रूप से तमिलनाडु का निवासी होने की जानकारी मिली है।