Skip to main content

4thnation

अब महिला आयोग से व्हाट्सअप से भी हो सकेगा संपर्क, कॉल सेंटर स्थापित

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला आयोग द्वारा महिलाओं के आवेदन के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की विशेष पहल पर यह व्हाट्सएप कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। इससे महिलओं को राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं अपने अधिकारों को प्राप्त करने जाने में अधिक सक्षम बनाने तथा उत्पीडऩ संबंधी मामलों एवं अपराधों के रोकथाम हेतु सहायता मिलेगी। अब महिलाएं व्हाट्स एप कॉल सेंटर, मोबाइल नंबर 9098382225 के माध्यम से संपर्क कर या मैसेज या वॉइस मैसेज के माध्यम से आवेदन पत्र, शिकायत, सुझाव आदि प्रेषित कर सकती हैं।
22 मार्च को आयोग करेगा सुनवाई
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को दुर्ग जिले से प्राप्त 21 प्रकरणों की सुनवाई 22 मार्च को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में की जाएगी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। संबंधित पक्षकारों को निर्धारित तिथि में सुनवाई हेतु उपस्थित होने कहा गया है।