4thnation

अब एक फोन काल पर होगा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण, रिसाली निगम ने बनाया कंट्रोल रूम

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। रिसाली निगम क्षेत्र के रहवासियों की मूलभूत सुविधा संबंधी शिकायत का निराकरण अब एक फोन काल पर होगा। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की है। जिसका नंबर 0788-4049469 है। निराकरण त्वरित गति से हो इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी तय की गई है।

गर्मी के समय पानी बिजली और सफाई व्यवस्था में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए रिसाली नगर पालिक निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। नागरिक 0788-4049469 में फोन कर समस्या का निराकरण करा सकते हैं। बिना विलंब समस्याओं को दूर करने अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने अलग-अलग कार्यो के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।
निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने बताया कि गर्मी के दिनों में आमतौर पर बिजली और पानी की समस्या अधिक होती हैं। कार्यालय आकर हर व्यक्ति शिकायत करे यह संभव नहीं होता। यही वजह है कि कई बार समस्या जटिल हो जाती है। नागरिकों को समय पर मूलभूत सुविधा मिले इसलिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर फोन अटेंड करने दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। यह सुविधा नागरिकों को गुरूवार से मिलेगी। कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी शिकायतों को विभाग प्रमुख को अवगत कराएंगे।
इन्हें सौपी गई कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी
आयुक्त ने बिजली संबंधित समस्या के लिए उप अभियंता उमयंती ठाकुर (8103967854), हिमांशु कावड (8602412873), पेयजल से संबंधित शिकायतों के लिए उप अभियंता गोपाल सिन्हा (8103339983) व डिगेश्वरी चंद्राकर(7415516779) व सफाई व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा (9893526715), स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार (7828216065) व जोनल सतीश देवांगन (7024412961) को जिम्मेदारी दी है।