Skip to main content

4thnation

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में अभिषेक मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

रायपुर: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने के उद्देश्य से कई राज्यों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस (AICC) ने छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बने अभिषेक मिश्रा

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में अभिषेक मिश्रा को नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि वे राज्य के किसानों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

अन्य राज्यों में भी बदलाव

त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भी किसान कांग्रेस के नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों के साथ, कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

पार्टी का बयान

कांग्रेस पार्टी ने इन नियुक्तियों से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। पार्टी के अनुसार, इन बदलावों से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी