Skip to main content

4thnation

नाइजीरियाई शतरंज चैम्पियन ने 60 घंटे शतरंज खेलने का नया रिकॉर्ड बनाया

नाइजीरिया के शतरंज चैम्पियन और अधिवक्ता टुंडे ओनाकोया (Tunde Onakoya) ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में 60 घंटे तक लगातार शतरंज खेला।
ओनाकोया (29 वर्ष) को बुधवार को शुरू हुए रिकॉर्ड प्रयास के जरिये पूरे अफ्रीका में बच्चों की शिक्षा के लिए 10 लाख डॉलर जुटाने की उम्मीद है।

ओनाकाया एक बाल शिक्षा अधिवक्ता हैं, उन्होंने 58 घंटे तक शतरंज खेलने के लिए तैयारी की थी, लेकिन शनिवार सुबह करीब 12:40 बजे 60 घंटे तक शतंरज खेलते रहे।

इस तरह उन्होंने 56 घंटे नौ मिनट और 37 सेकंड के मौजूदा शतरंज मैराथन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया जो 2018 में नार्वे के हॉलवर्ड हॉग फ्लैटबो और सजुर फर्किगस्टेड ने बनाया था।