Skip to main content

4thnation

सीएम बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन के लिए किए जा रहे गंभीर प्रयास : ताम्रध्वज साहू

Picsart 23 01 19 20 51 59 047

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। ग्राम पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम हनोदा में जनपद स्तरीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन 24 प्रतिभागी मंडली ने प्रस्तुति दी। आयोजन में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुये । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ में भगवान राम और रामायण के प्रति श्रद्धा अगाध है। उसी प्रकार मानस गायन की भी पुरातन और विशिष्ट परंपरा है। हमारे यहां जैसी रामायण गायन का आयोजन पूरे देश में कहीं नहीं होता है। राज्य सरकार द्वारा इसकी प्रतियोगिता कराने एवं नकद पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है जिससे इस परंपरा को प्रोत्साहन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। हमारी संस्कृति के हरेली, तीजा, पोरा त्यौहारों के शासकीय स्तर पर आयोजन की शुरूआत, रामवन गमन पर्यटन परिपथ के विकास की परियोजना,माता कौशल्या मंदिर सहित छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा, हरेली, हरितालिका तीज, छेरछेरा पुन्नी-शाकाम्भरी जयंती, कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठपूजा पर सार्वजनिक छुट्टी दी है। रामायण हमें जीवन जीने का सही मार्ग समझाती है

जिला पंचायत अध्यक्ष शलानी यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा श्री रामचंद्र जी व माता कौशल्या का छत्तीसगढ़ से संबंध व उनके आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शलानी रिवेंन्द्र यादव,जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद सदस्य बुध्वंतिन मधुरकर, जनपद सदस्य अजय वैष्णव, रिवेंद्र यादव, रोहित साहू, दिलीप साहू, गोवर्धन बारे, सरपंच तेजराम चंदेल, उपसरपंच प्रवीण चन्द्राकर, विकास चन्द्राकर, हीरालाल चन्द्राकर, पंचराम कुंभकार, छेरकु राम देवांगन, हिमांशु साहू, गौकरण टण्डन, लेखराम सांडिल, देवीप्रसाद साहू, मोहल लाल साहू,सुशील साहू सहित आसपास के सरपंच गण व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। मंच संचालन खिलेन्द्र कुमार यादव ने किया।