नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल-3 का समापन : फसल कटाई की श्रेणी में करमा नृत्य ने मारी बाजी

Picsart 22 11 03 21 42 46 983

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आयोजित नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल-3 का आज समापन हो गया। आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने और सामान्य जन को इससे रूबरू कराने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया था। आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेश के जनजातीय समूहों ने हिस्सा ले कर अपनी संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन पर विजेता प्रतिभागी दलों को पुरस्कार भी दिये गये।

फसल कटाई की श्रेणी में पहला स्थान छत्तीसगढ़ के करमा नृत्य को 
फसल कटाई की श्रेणी में प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ के करमा नृत्य को, दूसरे स्थान पर ओडिशा के ढेंगसा नृत्य को और तीसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश के गद्दी नृत्य को पुरस्कृत  किया गया।

विवाह संस्कार में पहला स्थान सिक्किम को
विवाह संस्कार एवं अन्य श्रेणी में पहला स्थान सिक्किम को, दूसरा स्थान ओडिशा को और तीसरा स्थान झारखंड को मिला। विशेष ज्यूरी सांत्वना सम्मान असम को और गुजरात को मिला। इसके अलावा विदेश से आये कलाकारों का भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मान किया।
कृषि विभाग की प्रदर्शनी को पहला स्थान
इस मौके पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी पुरस्कृत की गई। पहला स्थान कृषि विभाग को, दूसरा स्थान ऊर्जा विभाग को और तीसरा स्थान वन विभाग को मिला। सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में पहला पुरस्कार बाल्को, दूसरा पुरस्कार एनएमडीसी तथा तीसरा पुरस्कार एनटीपीसी को मिला।