Skip to main content

4thnation

राशन दुकानों पर भी चढ़ेगा तिरंगा रंग, भाजपा ने जताया विरोध, डॉ. रमन ने कहा अशोक चक्र भी लगाया जाए

छत्तीसगढ़ में अब राशन दुकानों के रंग को लेकर राजनीति शुरु हो गई है। एक ओर जहां राज्य शासित कांग्रेस सरकार ने राशन कार्डो के बाद सभी राशन दुकानों को तिरंगे से रंगे जाने का निर्णय ले लिया है। वहीं विपक्षी दल भाजपा इसका विरोध कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस माध्यम से राज्य सरकार राशन दुकानों को कांग्रेसीकरण करना चाह रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दुकानों पर तिरंगे रंग के साथ अशोक चक्र भी लगाए जाने की मांग की है।

tri colour rashan card

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने राज्य में संचालित सभी 3182 राशन दुकानों का स्वरुप बदलने का मन बनाया लिया है। दुकानों को क्षेत्र में विशिष्ठ पहचान देने उन पर राष्ट्रीय ध्वज के समान केसरिया, सफेद और हरा रंग से रंगे जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी दुकानों की में सीसीटीवी लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने 1 माह की अवधि में इस कार्य को पूर्ण करने निर्देश सभी जिलों के कलेक्टर को दिए है।
राशन की दुकानों को तिरंगे के रंग में रंगने के निर्णय पर भाजपा ने आपत्ति जाहिर की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस की मंशा पर शंका जाहिर की है। उनका आरोप है कि इस प्रकार से राज्य सरकार राशन दुकानों का कांग्रेसीकरण करने पर आमदा है। उन्होंने दुकानों को तिरंगे रंग से रंगे जाने के साथ ही उन पर राष्ट्रीय ध्वज के समान अशोक चक्र भी अंकित किए जाने की मांग की है। वहीं इस मांग को कांग्रेस ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि दुकानों पर अशोक चक्र का अंकन तकनीकी रुप से उचित नहीं है।