4thnation

मरवाही उपचुनाव, नहीं लड़ पाएंगे अमित-ऋचा जोगी चुनाव, ऋचा का भी नामांकन रद्द

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अमित जोगी के बाद उनकी पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन भी चुनाव आयोग ने निरस्त कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी घोषणा की है। अमित जोगी की तरह ऋचा जोगी के जाति प्रमाण-पत्र को लेकर सवाल उठ रहे थे।
जोगी ने जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति आदिवासी जाति और अनुसूचित जनजाति विकास की तरफ से उन्हें आदेश की कोई कॉपी नहीं दी है और ना ही उन्हें जाति प्रमाण पत्र को लेकर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया।