Skip to main content

4thnation

बेरोजगारी भत्ता की मांग, भाजयुमो के आव्हान पर लुचकी पारा में किया गया कांग्रेस सरकार का पुतला दहन

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने के विरोध में आज प्रदेश भाजयुमो द्वारा कांग्रेस सरकार का पुतला दहन का आह्वान किया गया था। दुर्ग में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं के साथ लुचकी पारा में भी पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के दौरान भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती हुई बेरोजगारी जिसके परिणीति एक बेरोजगार युवक जो धमतरी निवासी था मुख्यमंत्री निवास में रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से समय मांगा था, लेकिन मुख्यमंत्री से समय नहीं मिलने के कारण उसने आत्मदाह की कोशिश की जिसके कारण समूचे प्रदेश भर में युवाओं के बीच में आक्रोश व्याप्त है। इन युवाओं के साथ में भारतीय जनता युवा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार विपक्ष दबाने के लिए आंदोलनकारियों पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश भाजयुमो के द्वारा आज प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था
पुतला दहन के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जाकिर खोखर , अधिवक्ता दीपेंद्र देशमुख, सैयद आसिफ अली, साबिर गहलोत, नरेश साहू उपस्थित रहे।