Skip to main content

4thnation

भाजपा कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग, सांसद बघेल का अनशन तीसरे दिन भी जारी, कांकेर सांसद मंडावी पहुंचे पाटन

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। पाटन में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर सांसद विजय बघेल का अनशन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। अनशन को समर्थन देने कांकेर सांसद मोहन मंडावी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। वहीं प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा भी अस्थायी बनाई गई जेल कृषि उपज मंडी पाटन पहुंचे। उन्होंने इस लडाई मे कंधे से कंधा मिलाकर  विजय  बघेल को साथ और समर्थन देने की बात कही है। दुर्ग जिले से आज भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथीगण पाटन पहुंचे है।