Skip to main content

4thnation

शहर सरकार पर कब्जा करने कांग्रेस ने बिछाई बिसात, सीएम बघेल का आज दोपहर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रोड़ शो

शहर की सत्ता में 20 साल से काबिज भाजपा को बेदखल करने के लिए कांग्रेस ने अपनी बिसात बिछा ली है। इसी रणनीति के तहत मतदान से 5 दिन पूर्व ही दुर्ग निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में शहर सरकार के मुखिया भूपेश बघेल सोमवार की दोपहर से शहर में रोड़ शो करेंगे। रोड़ शो लगभग 5 घंटे तक चलेगा। इस रोड़ शो का फोकस मुख्य तौर से भाजपा की बेहतर पैठ वालें इलाकों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने का रहेंगा।

PicsArt 11 25 03.50.56 4

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। शहर की सत्ता के लिए जारी संघर्ष में कांग्रेस जहां सुनियोजित तरीके से प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई है। वहीं भाजपा अभी कलह से ही नहीं उबर पा रही है। दुर्ग निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डो के प्रत्याशियों के पक्ष में शहर विधायक अरुण वोरा लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए है। वहीं कांग्रेस के अन्य विधायक भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सक्रीय है। इसी कड़ी में सोमवार की दोपहर 2.30 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग निगम के प्राय: सभी वार्डो में रोड़ शो के माध्यम से अपील करेंगे।
मुख्यमंत्र बघेल के रोड़ शो की शुरुआत शहर की पॉश कॉलोनी पद्मनाभपुर से होगी। जेल तिराहा से प्रारंभ रोड़ शो में मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ अहिंसा मार्ग होते हुए महाराज चौक जाएंगे। केलाबाड़ी, कसारीडीह होते हुए निगम मुख्यालय के सामने से गांधी तिराहा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शहर के बाजार क्षेत्र में अधिकतम समय बिताएंगे। वे गंजपारा, सत्ती चौरा होकर शनिचरी बाजार, चंडी मंदिर से बनिया पारा होकर गांधी चौक और मोती काम्पलेक्स से भी गुजरेंगे। मोती काम्पलेक्स से होटल मान होकर तकिया पारा, पोलसाय पारा चौक से संतराबाड़ी की ओर स्टेशन रोड पर शहीद चौक पहुंचेंगे। शहीद चौक से राजीव सेतु को पारकर मुख्यमंत्री का रोड-शो पटरीपार पहुंचेगा। यहां धमधा रोड से जवाहर नगर मार्ग से शक्ति नगर, हनुमान नगर तितुरडीह में रोड़ शो के माध्यम से जनसंपर्क किया जाएगा। जिसके बाद दीपक नगर से सीएम का काफिला गुजरेगा।