Skip to main content

4thnation

समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन, कहा मोदी राज में जनता हलाकान, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी की मांग

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। देश में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढौतरी व बढ़ती मंहगाई के विरोध समाजवादी पार्टी ने आज प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सपा नेता गयूर अहमद सिद्धीकी, मंतोष यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदर्शन के दौरान पुतला भी जलाया। जिसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। जिसमें देश में बढ़ती मंहगाई से हर वर्ग की परेशानी बढ़ाने के लिए केंद्र शासित मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए बर्खास्तगी की मांग की गई है।

सपा नेताओं का आरोप है कि मंहगाई के साथ साथ मोदी सरकार देश की संपत्ति, सार्वजनिक उपक्रमों को अपनी जागीर समझकर अपने चहेते उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रही है। जिससे मंहगाई में और भी इजाफा होगा साथ ही रोजगार का संकट वर्तमान से ज्यादा बढ़ जाएगा। उन्होंने केंद्र शासित भाजपा सरकार पर इस माध्यम से देश को गुलामी की ओर ढकेलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब जब पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की जाएगी, तब तब समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर पीएम मोदी का पुतला जलाएगी।