Skip to main content

4thnation

राजीव भवन लोकार्पण, सुलझा व्यवस्थापन का विवाद

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। नवनिर्मित कांग्रस भवन के लोकापर्ण से पूर्व यहां काबिज लोगों के व्यवस्था का मुद्दा गर्मा गया था। इस विवाद को जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल के बाद सुलझा लिया गया है। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई कर प्रभावित छह परिवारों को कांग्रेस भवन के पास ही भूमि का आवंटन प्रदान कर दिया गया है। साथ ही उनके घर का निर्माण कार्य होने तक निगम प्रशासन के माध्यम से पद्मनाभपुर में उन्हें अस्थायी रुप से आवास में नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके बाद कब्जाधारियों ने अपना कब्जा स्वेच्छा से छोड़ दिया।

बता दें कि राजीव (कांग्रेस) भवन परिसर में लंबे समय से कुछ परिवार  काबिज थे। उन्हें कब्जा को खाली करने की समझाइश दी गई थी। इसको लेकर एक समाज विशेष के लोगों में काफी आक्रोश परीलक्षित हो रहा था। रहवासियों का आरोप था कि शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने बिना समय दिए ही प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें जगह खाली करने का अल्टीमेंटम दे दिया था। जिससे वह अपने परिवार को लेकर चिंतित थे। वहीं व्यवस्थापन की उचित व्यवस्था भी नहीं की गई। जिस पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू ने पहल की और प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को आवास व दुकान बनाने के लिए कांग्रेस भवन की समीप खाली स्थान पर भूमि प्रदान कर दी गई। छह परिवारों को यहां आवास बनाने के लिए भूमि का आवंटन किया गया है। जिसमें हाजी सलीम चौहान, महमूद चौहान, जहीर चौहान, जफर चौहान, श्रीवास्तव महिला आदि का परिवार शामिल है।