Skip to main content

4thnation

याद किए गए स्व. अजीत जोगी, श्रद्धांजलि बाद लिया गया सपनों को साकार करने का संकल्प

PicsArt 05 29 04.12.31

भिलाई (छत्तीसगढ़)। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संस्थापक छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की आज 29 मई को प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश पारख ने बताया कि छत्तीसगढ़ के महानायक, गरीबों के मसीहा, वंचित, पिछड़े, आदिवासियों के हितैषी, सर्वहारा वर्ग के नेता, छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाने वाले पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने स्व जोगी जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अस्पताल व वैक्सीन सेंटरों में कोरोना वारियर्स सहित मरीजों को फल बिस्कुट का वितरण किया गया ।जिलाध्यक्ष के निवास पर एक श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर दीप प्रज्वलित कर एक मिनट का मौन रख जोगी को श्रद्धांजलि दी गई।
जिलाध्यक्ष सतीश पारख ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र स्व. अजीत जोगी एक युग पुरूष थे। जिन्होंने एक गरीब आदिवासी के घर मे जन्म लेकर प्रोफेसर, इंजीनियर, पत्रकार, वकील, आईपीएस, आईएएस, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सदस्य, विधायक, सांसद बने, भारतीय राजनीति से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किए। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में पद यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ को पग पग नापे है, गरीब, बंचित, पिछड़े, आदिवासियों के दर्द को जाने समझे, अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने किसानों को बिजली, पानी और फसल का उचित मूल्य व मंडी व्यवस्था समाप्त कर सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था प्रमुख है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने सर्वप्रथम किसानों की चिंता की। देश में सर्वप्रथम धान का कटोरा छत्तीसगढ़ के किसानों के एक एक दाना धान खरीदी की शुरुआत समर्थन मूल्य में जोगी ने ही की। किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली व फ्री बिजली कनेक्शन दिया, किसानों को खेती के लिए फ्री ट्यूबवेल मशीन व बोर खनन कर दी, बिजली बोर्ड का स्थापना, गांव-गांव में स्टॉप डेम, जल स्तर को ऊपर उठाने के लिए गांव-गांव में जोगी डबरी का निर्माण, काम के बदले अनाज योजना, आदि उनके व्दारा लिए गए मुख्य फैसलों में शामिल हैं आज किसानों के हर खेत को मिलने वाला बिजली पानी व धान का उचित मूल्य मिलना जोगी जी के शानदार फैसलों का ही नतीजा है।
सतीश पारख ने कहा की छत्तीसगढ़ में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखम्ब, अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, नई राजधानी की परिकल्पना स्व जोगी ने की थी। अपने तीन साल के कार्यकाल में स्व जोगी जनकल्याणकारी कार्यो के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया मे एक नई पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला रखी। दूरदृष्टिता की सोच रखने वाले स्व जोगी छत्तीसगढ़ में स्वराज लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की स्थापना किए जिसमें राज्य के लाखों कार्यकर्ता जुड़े। वर्ष 2018 के विधानसभा में पार्टी गठबंधन को सम्मान जनक 14 प्रतिशत वोट के साथ 7 सीटें मिली।
सतीश पारख ने कहा की स्व जोगी 29 मई 2020 को अपना देह त्याग कर हमेशा के लिए अमर हो गए है लेकिन उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए राज्य के हजारों लाखों जोगी कांग्रेसी आज संकल्पित है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण सतीश पारख, प्रदेश सचिव अनुपमा गोस्वामी, संभाग प्रवक्ता धर्मेन्द्र बंजारे, युवा नेता सौरभ कामड़े, रिहान खान आदि उपस्थित रहे।