Skip to main content

4thnation

मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने की सौजन्य भेंट : किया आभार व्यक्त

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हिमाचल प्रदेश से लौटते ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने सीएम से सौजन्य मुलाकात की और अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजेंद्र को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला सहकारी बैंक और इससे जुडे़ सेवा सहकारी समितियों का मुख्य कामकाज किसानों से संबंधित है। किसानों के हित में बैंक और समितियोंं से संबंधित सेवाओं और समस्त कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट बनाएं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Picsart 22 11 11 15 46 33 086

राजेंद्र साहू ने कहा कि वे पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राजेंद्र साहू ने बाद में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भी सौजन्य मुलाकात की और मार्गदर्शन मांगा। ताम्रध्वज साहू ने राजेंद्र को दुर्ग जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेश देवांगन, सरोज यादव, छोटे लाल यादव, राकेश सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।