Skip to main content

4thnation

मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिवस पर जुटा चहेतों का रैला, मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

दुर्ग (छत्तीसगढ़) आनंद राजपूत। प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्म दिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सवेरे से ही मंत्री साहू के मिनाक्षी नगर निवास में समर्थकों व चाहने वालों के पहुंचने का सिलसिला चालू हो गया था। प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग निवास स्थल पर जुटे और सादगी पूर्ण तरीके से उन्हें शुभकामनाएं दी।

दिलचस्प बात यह रही की मंत्री ताम्रध्वज को बधाई देने के लिए जनता कांग्रेस, भाजपा के समर्थक भी उनके निवास पहुंचे थे। आज जन्म दिन पर उन्होंने कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए अपने गृह निवास में ही सादगी से मनाने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद उन्हें बधाई देने दिन भर लोगों से मिलने सिलसिला चलता रहा। प्रातः अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नागरिकों से मुलाकात कर शुभकामनाएं स्वीकार की इस दौरान उनके पुत्र जितेंद्र साहू व हर्ष साहू भी मौजूद थे।
बता दें कि आज 6 अगस्त को 72 वां जन्मदिन मनाया गया। वर्तमान में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग, गृह, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सम्हाल रहे हैं। उनके लगभग पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में सड़कों के विस्तार के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। वनगमन पथ निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जिसका का कार्य प्रगति पर है। वहीं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के साथ अन्य मनोरम स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मूल रूप से ग्राम बासिन (गुरुर) निवासी ताम्रध्वज की शिक्षा दीक्षा दुर्ग में ही हुई। ग्राम पंच से अपने राजनैतिक केरियर की शुरुआत की। कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहकर उन्होंने चार विधानसभा चुनावों व एक लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता को साबित किया। वहीं कांग्रेस संगठन में दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाजिक स्तर के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया है।